भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/अजमेरसीबीएसई ने सोमवार को 10वीं के नतीजे घोषित किए। 500 में 499 अंक लेने वाले जयपुर की तरु जैन समेत 13 बच्चे टॉपर घोषित किए गए। टॉपर्स में 6 लड़कियां हैं। कुल 91.1% बच्चे पास हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे बच्चों की कुल संख्या 97 है। यह पहली बार है, जबकि इतने बच्चे पहले तीन स्थानों पर रहे हैं। हमेशा की तरह लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.31% ज्यादा है। सवा दो लाख बच्चों के अंक 90% या इससे ज्यादा है। जबकि, 95% या इससे ज्यादा अंक लेने वाले बच्चों की संख्या 57,256 है। सबसे अच्छा रिजल्ट 99.47 केंद्रीय विद्यालय का रहा है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 71.91% रहा है, जो पिछले साल 63.97% था।सिद्धांत, दिव्यांश व शिवानी (नोएडा), अंकुर, अपूर्वा व ईशा (गाजियाबाद), वत्सल (मेरठ), योगेश (जौनपुर), मान्या (बठिंडा), आर्यन (जामनगर), तरु जैन (जयपुर), भावना (पल्लकड़) दिवजोत (अंबाला)। आर्यन व तरु अजमेर रीजन से हैं।तरु का एक नंबर अंग्रेजी में कम आया। तरु बोलीं- पढ़ाई के घंटे तय कर रखे थे, जहां मौका मिलता; वहीं पढ़ने लगती। फिर चाहे ऑटो में ही क्यों न बैठी हूं। सीए बनना चाहती हूं।96.21%13 बच्चों के 499, 25 बच्चों के 498, 59 बच्चों के 497 अंक93.06%86.70%91.10%केंद्रीय विद्यालय 99.47%नवोदय विद्यालय 98.57%निजी स्कूल 94.15%सरकारी सहायता प्राप्त 76.95%सरकारी स्कूल 71.91%92.45% लड़कियां पास90.14% लड़के पाससे ज्यादा अंक पाने वाले 57,256 बच्चे यानी 108% ज्यादा, पिछली बार 27,426 थेअजमेर रीजन में 95.89% स्टूडेंट पास हुए। इनमें 96.99 % लड़कियां व 94.24% लड़के रहे। पिछले साल के मुकाबले 3.5% ज्यादा बच्चे पास हुए। राजस्थान, मप्र, गुजरात व दादर और नागर हवेली के 1.94 लाख बच्चों ने परीक्षा दी। लड़काें का परिणाम गत वर्ष की तुलना में 4.17% व लड़कियाें का 2.37% सुधरा है। (विस्तृत सिटी फ्रंट)
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 01:07 UTC